अनिल तिवारी/कसया
कसया/कुशीनगर | थाना क्षेत्र गोबरही के सिवान में शनिवार को सुबह 7 बजे भठही बाबू निवासी 35 वर्षीय विनोद यादव का शव चकरोड के किनारे सरसों के खेत में शीशम के पेड़ से गमछा से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुँची और डॉग स्क्वायड की टीम जांच पड़ताल में जुटी। परिजनो ने हत्या की आशंका जताते हुए त्वरित न्याय की मांग करने लगें।
घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने रामकोला कसया मार्ग के गोबरही चौराहे पर चक्का जाम कर उचित कार्रवाई की मांग करने लगे।
मौके पर पहुचीं पुलिस ने उग्र ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने के बाद के शव को पेड़ से उतारवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उनकी पत्नी के अनुसार सुबह 6 बजे विनोद से निकले हैं। और गांव के बगल पोखरे पर चाय की दुकान पर चाय पिये है। उसके कुछ समय बाद गांव के बगल सरेह में शीशम के पेड़ से शव लटकते हुए ने किसी ने देखा तो जानकारी हुई। उन्होंने ने न्याय की मांग की।
घटना को लेकर मौके पर जुटी भीड़ ने शव को ले जाने से रोका। काफी मान मनौउल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…