News Addaa WhatsApp Group

कसया: श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 5, 2021  |  8:06 PM

420 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव
  • अन्नकूट के अवसर पर श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महा प्रसाद

कसया/कुशीनगर । नगर के कसया श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, आनंद के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान अन्नकूट का विधिवत पूजन अर्चन किया गया और 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया। मौके पर नगर के सैकड़ों महिला, पुरुष व बच्चो ने महाप्रसाद ग्रहण किया और पूरी श्रद्धा के साथ जयकारे लगाए। शुक्रवार को मन्दिर परिसर में आयोजित महा भंडारे में शामिल होने आए श्रद्धालुओं को महन्थ त्रिभुवन शरण दास ने आशिर्बाद दिया और कहा कि भगवान की भक्ति से जीवन में सुख, मोक्ष की प्राप्ति होती है। दुःखों का नाश होता है। इस अवसर पर हियुवा नेता ओमप्रकाश वर्मा, विनोद गिरी, राकेश गिरी, शिक्षक सुरेश प्रसाद गुप्ता, कुश मधेशिया, श्रीराम सिंह, राजेश मधेशिया, अमरचंद जायसवाल, महेश जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी देवनारायण शरण दास के देख रेख में नई दिशा के सचिव हरीओम मिश्रा व अन्य व्यवस्था संचालन में लगे हुए थे।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking