कुचायकोट मिडिल स्कूल के मैदान में चल रहे नाइट कबड्डी लीग में कुचायकोट की टीम ने यूपी के दूदही को हराकर शिल्ड पर कब्जा जमा लिया. नाइट कबड्डी के रोचक मुकाबले से लोगों में काफी उत्साह का माहौल रहा. खिलाड़ियों को शिल्ड देने के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि बिहार का राजकीय खेल है इस खेल से युवाओं में ऊर्जा एवं जोश का संचार होता हैं. उन्होंने कहा कि कबड्डी में भारत विश्व चैंपियन रहा है. कुचायकोट जैसे ग्रामीण क्षेत्र में भव्य आयोजन से ग्रामीण युवाओं को भरपूर अवसर मिलेगा. सरकार के खेलोइंडिया कार्यक्रम के तहत भी इस खेल को जोड़ा जायेगा. विशिष्ठ अतिथि कुचायकोट थाना प्रभारी अश्वनी तिवारी ने कहा कि खेल से समाज में समाजिक समरसता कायम होता हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से अनूप जी, विनय जी, आकाश जी, जुबैर सर , अमित कुशवाह , आर्यन पांडेय, चन्दन यादव, विशाल दुबे , कुंदन ,रोहित आदि लोग मौजूद रहे।

कुशीनगर/तमकुहीराज। मुहर्रम मेले की भारी भीड़ के बीच अपने परिजनों से बिछड़े चार वर्षीय…
बोदरवार,कुशीनगर : स्थानीय क्षेत्र के गावों में धूम धाम से मुहर्रम के जुलुस को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित सलेमगढ़ के यश ऑटोमोबाइल्स में शुक्रवार को…
हाटा, कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरौली निवासी 55 वर्षीय मदन साहनी…