श्रीनगर. कश्मीर के कुलगाम के मंजगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर सोमवार सुबह शुरू हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें लश्कर के दो आतंकी मारे गए। बताया जा रहा है कि 34 राष्ट्रीय राइफल (आरआर), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स और कुलगाम पुलिस ने इन्हें घेर रखा है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कितने आतंकवादी हैं।
इससे पहले 19 मई को श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया था। 18 मई को रात 2 बजे ऑपरेशन शुरू हुआ था। घनी आबादी वाले नवाकदल में हिजबुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी छिपे थे, जिनमें से एक अलगाववादी संगठन तहरीक-ए-हुर्रियत के प्रमुख मोहम्मद अशरफ सहराई का बेटा जुनैद भी था। जानकारी के मुताबिक, 29 साल का जुनैद अपने साथी तारिक अहमद शेख के साथ यहां फंस गया था।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…