News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर:त्यौहारों में न बरतें लापरवाही,कोरोना के प्रति रहे सतर्क:विनोद कुमार सिंह(वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक)

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 14, 2020  |  8:06 AM

1,094 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:त्यौहारों में न बरतें लापरवाही,कोरोना के प्रति रहे सतर्क:विनोद कुमार सिंह(वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) WhatsApp
Responsive image
  • त्यौहारों में न बरतें लापरवाही, कोरोना के प्रति रहें सतर्क: विनोद कुमार सिंह,(एसएसपी कुशीनगर)
  • सुरक्षित रहकर मनाएं त्यौहार, दो गज की शारीरिक दूरी का करें पालन
  • हमेशा करें मास्क का प्रयोग, बिना वजह बाहर निकलने से बचें
  • दूसरे शहर से आए लोग स्वास्थ्य कर्मियों को करें सूचित, कराएँ स्वास्थ्य जांच

कुशीनगर । दुर्गा पूजा का समय आ रहा है. शहर के बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ ही घरों में भी दूसरे शहर में रहने वाले परिवारिक सदस्य या मेहमानों का आना शुरू हो गया है. पर्व का समय शुरू होने से कोरोना संक्रमण छुटियों पर नहीं जा रहा है. ऐसे में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विशेष ध्यान रखना चाहिए. बिना वजह बाहर न निकलना, भीड़-भाड़ से दूरी बनाए रखना, हमेशा मास्क का प्रयोग करना आदि आपको संक्रमण के चपेट में आने से बचा सकता है. आपके सुरक्षित और स्वास्थ्य रहने से ही आप पूरे परिवार के साथ त्यौहारों का आनंद ले सकेंगे, यह सन्देश जनपदवासियों को दिया है कुशीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह मीडिया के माध्यम से!

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

दो गज की शारीरिक दूरी का रखें ध्यान :

त्यौहार के शुरू होने से बाजारों में लोगों की आवाजाही का ज्यादा होना शुरू हो गया है. बाजार में लोगों की बढ़ती सक्रियता से उसमें संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है. ऐसे में अगर आप किसी विशेष कार्य के लिए बाहर निकलते हैं तो ऐसी स्थिति में आप सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन जरूर करें. लोगों से दो गज की दूरी बनाएं रखें. बिना वजह यहां-वहां न थूकें. लोगों से हाथ मिलाने या दुकान पर उपलब्ध सामानों को ज्यादा हाथ न लगाएं. ज्यादा खरीददारी करने की स्थिति में हाथों में ग्लव्स का इस्तेमाल जरूर करें. हैंड सैनिटाइजर का नियमित उपयोग करते रहें. बाहर से घर वापस आकर घर मे प्रवेश करने से पहले जूता-चप्पल बाहर खोलकर हाथ-पैर को अच्छी तरह से धोएं. इससे आपको कोरोना से संक्रमित होने का खतरा कम रहेगा व आप सुरक्षित रह सकेंगे.

हमेशा मास्क का करें उपयोग :

घर से बाहर निकलने पर हमेशा मास्क का उपयोग करना कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सबसे जरूरी है. जब तक कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध नहीं होती है तब तक मास्क ही कोरोना से बचाव के लिए सबसे उत्तम विकल्प हैं. । दोस्तों-रिश्तेदारों से मिलने पर भी ‘यह हमारे अपने हैं, इनसे संक्रमण का खतरा नहीं है’ ऐसी सोच न रखें. किसी भी लोगों से मिलने, बात करने की स्थिति में बातचीत में शामिल सभी लोगों के मुँह पर मास्क होना संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है. इसलिए हमेशा मास्क का उपयोग करें.

प्रवासियों के आने पर पहले कराएं स्वास्थ्य जांच :

त्यौहारों के समय में बहुत से लोग जो अपने आजीविका के लिए घरों से बाहर होते हैं उनका वापस आना होता है. बाहर से किसी के वापस आने पर सबसे पहले उनकी स्वास्थ्य जांच जरूरी है. इसके लिए परिवार के सदस्यों को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों को सूचना देना चाहिए. जांच के बाद अगर व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है तो उसे होम आइसोलेशन में पूरी सावधानी के साथ रहना चाहिए. आपके सावधान व सतर्क रहने से आपके पूरे परिवार को संक्रमण के चपेट में आने से बचाया जा सकता है. इसलिए लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक रहना चाहिए और सरकार के दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए. तभी हमलोग संक्रमण से निजात पाने में सफल हो सकते है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking