News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर:रफ्तार की कहर, दिल्ली से बिहार जा रही लग्जरी बस पलटी, सोलह यात्री घायल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 10, 2020  |  9:12 AM

1,051 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:रफ्तार की कहर, दिल्ली से बिहार जा रही लग्जरी बस पलटी, सोलह यात्री घायल

*ब्रेकिंग न्यूज कुशीनगर*

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

रफ्तार का कहर…

तेज रफ्तार लग्जरी बस पलटी,16 यात्री हुये घायल

बिहार से दिल्ली जा रही थी लग्जरी बस

डिवाइडर से टकराकर पलटी

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव पिपरा रज्जब के सामने हुई दुर्घटना

अप्डेट्स
बिहार से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी एक लग्जरी बस बुधवार को कोहरे के कारण बेकाबू होकर फोरलेन पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें 16 यात्री घायल हो गए। हादसा कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव पिपरा रज्जब के सामने हुआ। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया। इस दौरान एक लेन करीब घंटे भर जाम रहा। बुधवार को सुबह करीब 8 बजे बिहार प्रांत के पूर्णिया से लग्जरी बस यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव के सामने फोरलेन पर घना कोहरा होने के कारण बस बेकाबू होकर हाइवे के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। संयोग अच्छा रहा कि बस की गति धीमी थी और बड़ा हादसा होने से बच गया। बस से दिल्ली जा रहे यात्रियों में कमला देवी निवासी विक्रमपुर, जिला रायबरेली, फारुख शेख निवासी बड़गा, सुजीत कुमार निवासी बरहरी जिला पूर्णिया, पंकज कुमार निवासी अलीनगर जिला पूर्णिया, गणेश ठाकुर निवासी भेलाही, जिला मधेपुरा, मुकेश झा, राजू कुमार, आकाश, रोहित, दीपू निवासी धमधा, पूर्णिया, बिहार समेत डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया।सड़क के बीचों-बीच बस पलटने से हाइवे का एक लेन करीब एक घंटे तक बाधित रहा। बाद में जेसीबी मंगाकर बस को सड़क के किनारे कराया गया, तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। प्रभारी निरीक्षक तुर्कपट्टी जितेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर भेज दिया गया।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking