News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर:सावधान!!—टेम्पू में बुजुर्ग से चिपक कर बैठी लड़की, पचास हजार उड़ाई

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 21, 2021  |  7:56 AM

1,850 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:सावधान!!—टेम्पू में बुजुर्ग से चिपक कर बैठी लड़की, पचास हजार उड़ाई

–सावधान!!टेम्पू में बुजुर्ग से चिपक कर बैठी लड़की,पचास हजार उड़ाई

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

कुशीनगर । टप्पेबाज अब एक नई प्रयोग शुरू किये है, जिसमे महिलाओं और लड़कियों को सहारा लेकर टप्पेबाजी कर रहे है, इसमें उनकी पकड़े जाने की पहचान कम हो जारही है,ऐसा ही एक मामला इस जनपद के कसया थाना क्षेत्र से सामने आया है।

यह है मामला

कल एक बुजुर्ग अपने घर टेम्पू से जा रहे थे की बगल में एक युवती चिपककर बैठ गई। बाड़ीपुल चौराहे पर बुजुर्ग के पहुंचने पर पता चला कि जैकेट के पाकेट में रखा पचास हजार रुपये गायब है। बुजुर्ग के शोर मचाने पर कुछ दूरी पर पहुंच युवतियां टेंपो से उतरकर फरार हो गयीं। लोगों ने टेंपो चालक को रोककर संदेह के आधार पर गाड़ी सहित पुलिस के हवाले कर दिया।
कसया थाना क्षेत्र के परसौनी मुकुन्दहा निवासी व सेवानिवृत्त शिक्षक नरसिंह राव बुधवार की दोपहर कसया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से 50 हजार रुपये लेकर घर लौट रहे थे। कसया के पडरौना टेंपो स्टैंड पर एक टेंपो पकड़कर वह घर लौट रहे थे कि उनके बगल में दो युवतियां आकर बैठ गईं। बुजुर्ग कसया से टेंपो से बाड़ीपुल चौराहे के पहले गांव के एक व्यक्ति की दुकान के सामने उतर गये। टेंपो से उतरने के बाद उन्होंने पाकेट में हाथ डाला तो रुपये गायब थे। सेवानिवृत्त शिक्षक के शोर मचाने पर लोगों ने टेंपो चालक को दौड़ाना शुरू कर दिया।
इधर, चौराहे पर पहुंची टेंपो सवार युवतियां उतरकर मौके से फरार हो गयीं। लोगों ने टेंपो चालक को दौड़ाकर गाड़ी सहित पकड़ लिया। डॉयल 112 पर फोन नहीं लगने के बाद लोगों ने सीओ कसया को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टेंपो चालक को पकड़ कर थाने ले गई। सेवानिवृत्त शिक्षक ने युवतियों पर संदेह जताते हुये पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। बुजुर्ग सेवानिवृत्त शिक्षक के मुताबिक बाड़ीपुल चौराहा स्थित एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में युवतियों की तस्वीर कैद हुई है। जैकेट कई जगह ब्लेड से कट गया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में एसओ संजय कुमार ने बताया की मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking