पिपरा बाजार/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा वर्ष 2021-2022 का प्रस्तुत ऐतिहासिक बजट आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा।इस जनकल्याणकारी और विकाशोन्मुखी बजट से देश विकास का एक नया आयाम गढेगा। यह बातें भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्रीय मंत्री मोहन चौहान ने कहा।वे भगवानपुर के गडहिया चिंतामणि टोला प्रश्न जवही परसौनी मे भाजपा के सिसवा नाहर मण्डल द्वारा आयोजित बजट संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
इसके उपरान्त उपस्थित सभी पदाधिकारियों नें सर्वसम्मति से अभिनन्दन प्रस्ताव पास कर मण्डल की तरफ से प्रधानमंत्री को अभिनन्दन पत्र प्रेषित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष संजय राय और संचालन मण्डल महामंत्री उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया ।इस अवसर पर जिला मंत्री अतुल श्रीवास्तव,महामंत्री उमेश चंद्र उर्फ मुन्ना लाल श्रीवास्तव,संतोष कुमार भारती,मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा,सुजीत यादव,भोला,पवन कुशवाहा,आईटी सेल संयोजक अभिषेक मणि त्रिपाठी,मंडल मंत्री मनीष राय,अमित दुबे,वीरेंद्र यादव,विपिन पाल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…