कुशीनगर | कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को डीजीसीए ने मंगलवार को लाइसेंस जारी कर दिया है। कुशीनगर एयरपोर्ट देश का 87th और उत्तर प्रदेश का तीसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन गया है। नई दिल्ली में एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने डीजीसीए से लाइसेंस प्राप्त किया। डाइरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए)की आपत्तियां लाइसेंस में बाधक बन रही थीं। जिसके चलते एयरलाइंस कम्पनियां उड़ान के लिए आने से कतरा रही थीं। तीन माह पूर्व डीजीसीए की टीम ने एयरपोर्ट का दौरा किया। टीम ने 21 बिंदुओं पर खामियां पाई थी। टीम ने एयरपोर्ट अथार्टी आफ इंडिया (एएआई) को नोटिस देकर आपत्तियां दूर करने की बात कही थी।
एएआई ने आपत्तियां दूर कर पुनः लाइसेंस के लिए प्रस्तुत हुई। जांच के बाद डीजीसीए ने लाइसेंस जारी कर दिया। दूसरी तरफ एएआई ने एयरलाइंस कम्पनियों को उड़ान शुरू करने के लिए आमंत्रित कर दिया है। 
निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि फोर सी कैटगरी में लाइसेंस मिला है। इस एयरपोर्ट से डोमेस्टिक व इंटरनेशनल दोनों प्रकार की उड़ान होगी। एयरलाइंस कम्पनियां सम्पर्क में हैं। बातचीत चल रही है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…