News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: चौरी चौरा जनांदोलन पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 4, 2022  |  8:51 PM

623 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चौरी चौरा जनांदोलन पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

कसया/कुशीनगर । राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत संग्रहालय द्वारा दिनांक 04 फरवरी2022 से चौरी चौरा शताब्दी वर्ष समापन समारोह के अवसर पर चौरी चौरा जनांदोलन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया हैं।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

चौरी चौरा जनांदोलन देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपना विशिष्ट स्थान रखता है। 04 फरवरी 1922 को चौरी चौरा में हुई घटना ने स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु चल रहे आंदोलन को एक नई दिशा प्रदान की गई थी।चौरी चौरा आंदोलन ने यह सिद्ध किया था कि अंग्रेजो के विरुद्ध संघर्ष की आंच देश के दूर दराज गांवों तक पहुंच गई थी। प्रदर्शनी में चौरी चौरा आंदोलन की पृष्ठभूमि, चौरी चौरा की घटना तथा चौरी चौरा आंदोलन में फांसी की सजा पाए शहीदों तथा चौरी चौरा शहीद स्मारक के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है।

उक्त प्रदर्शनी दिनांक 28 फरवरी 2022 तक प्रत्येक कार्यदिवसों में जनसामान्य के अवलोनार्थ हेतु जारी रहेगी। उक्त अवसर पर तेज प्रताप शुक्ला,गोबिंद, मीरचन्द, वेग, विनोद कुमार, अनिल सिंह, अवधेश कुमार, आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking