News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जनपद के 160 मजरों के मुसहर परिवारों में विभागीय योजनाओं हेतु नोडल अधिकारी नामित

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 21, 2021  |  2:24 PM

623 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनपद के 160 मजरों के मुसहर परिवारों में विभागीय योजनाओं हेतु नोडल अधिकारी नामित

कुशीनगर | मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि जनपद कुशीनगर में कोविड-19 के संक्रमण एवं महामारी के दृष्टिगत 138 मुसहर ग्राम पंचायतों के 160 मजरों के आवासित मुसहर मजरों में संचालित विभागीय योजनाओ के सफल क्रियान्वयन हेतु मुसहर ग्रामों में ग्रामवार नोडल अधिकारी प्राधिकृत किया जाता है। प्राधिकृत नोडल अधिकारियों द्वारा मुसहर मजरों का निर्धारित प्रारूप के अनुसार सत्यापन कार्य किया जाना है। तथा उक्त मं विभागीय अधिकारियों द्वारा मुहसर ग्राम मं अपने-अपने विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु तिथिवार कार्यक्रम निर्धारित किया जाता है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी जनपदीय अधिकारियों को नियमानुसार सम्बन्धित मुसहर ग्राम के मजरों में विशेष शिविर के समय पहुॅचकर अपने दायित्व का निर्वहन सुनिश्चित करेगे, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी।
इसी क्रम में विकास खण्ड पडरौना में मुहसर गाम नौतन हर्दो – मजरा मुसहर टोली, शिविर दिनांक 18.01.2021 को 11.00 बजे से 2.00 बजे तक समस्त अधिकारी, समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन/सत्यापन करेंगे, इसी प्रकार जंगल विशुनपुरा-मुसहर टोली दिनांक 21.01.2021 को 11.00 बजे से 2.00 बजे तक। भगड़ा पिपरासी-मुसहर टोली दिनांक 22.01.2021 को 11.00 बजे से 2.00 बजे तक। लक्ष्मीपुर -मुसहर टोली दिनांक 23.01.2021 को 11.00 बजे से 2.00 बजे तक। बंगालीपटटी-मुसहर टोली दिनांक 25.01.2021 को 11.00 बजे से 2.00 बजे तक। जंगल पचरूखिया -पचरुखिया खास में दिनांक 27.01.2021 को 11.00 बजे से 2.00 बजे तक। जंगल पचरूखिया – फकीरहवा दिनांक 28.01.2021 को 11.00 बजे से 2.00 बजे तक। जंगल नाहर छपरा- बड़ा सेमरहना दिनांक 29.01.2021 को 11.00 बजे से 2.00 बजे तक। जंगल नाहर छपरा-छोटा सेमरहना दिनांक 30.01.2021 को 11.00 बजे से 2.00 बजे तक। सेमहराहर्दो – अचलपट्टी दिनांक 01.02.2021 को 11.00 बजे से 2.00 बजे तक। जंगल कुरमौल-जंगल कुरमौल दिनांक 03.02.2021 को 11.00 बजे से 2.00 बजे तक। फागूपूर विशुनपुरा-विशुपूरा दिनांक 04.02.2021 को 11.00 बजे से 2.00 बजे तक। सखवनिया खुर्द- झुंगवा दिनांक 05.02.2021 को 11.00 बजे से 2.00 बजे तक। सखवनिया खुर्द- मुसहर टोली दिनांक 06.02.2021 को 11.00 बजे से 2.00 बजे तक। रम्हवलिय-रम्हवलिया दिनांक 08.02.2021 को 11.00 बजे से 2.00 बजे तक। खनवार बकलोलही -खनवार बकलोलही दिनांक 09.02.2021 को 11.00 बजे से 2.00 बजे तक। बरवा कला – मुसहर टोली दिनांक 10.02.2021 को 11.00 बजे से 2.00 बजे तक। जंगल खिरकिया -मुहसर टोली दिनांक 11.02.2021 को 11.00 बजे से 2.00 बजे तक। जंगल बेलवा – मुसहरटोली दिनांक 12.02.2021 को 11.00 बजे से 2.00 बजे तक शिविर का आयोजन किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी , जिला. समाज कल्याण अधिकारी, डीसी मनरेगा, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण,जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, व जिला प्रोवेशन अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है, जो उक्त तिथियों में उपस्थित रह कर समस्त योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करेंगे।

आज की हॉट खबर- खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया...

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking