सुकरौली/कुशीनगर।केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनायें छोटे छोटे कस्बे व उनके आस पास के गांवों का समुचित विकास करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। उक्त बातें रविवार को नवसृजित नगर पंचायत सुकरौली के कार्यालय के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय दूबे ने अपने संबोधन में कही। कहा कि सुकरौली नगर पंचायत व इसमे शामिल गांव के लोग जो आवास, शौचालय आदि से वंचित है उनको आवास व शौचालय देने के साथ ही सड़क, नाली और सीवर का निर्माण कराकर नगर का विकास कराया जाएगा। जिससे लोगों के रहन सहन में परिवर्तन के साथ ही विकास के नए आयाम स्थापित करने का कार्य भी करेगा। पूर्व की सरकारों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता की वजह से जिस तरह से विकास होना चाहिए वैसा नही हो पाया।
वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयास से ही आज कुशीनगर जनपद विश्व के मानचित्र में अपना स्थान बनाने के साथ ही विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। जनपद में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू होने के साथ ही मेडिकल कालेज का निर्माण व जल्द ही ट्रामा सेंटर बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जब से जनता ने देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपा है, तब से देश का विकास तेजी से हो रहा है। विधायक पवन केडिया ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है हर गरीब के सिर पर छत होना चाहिए। हाटा नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा ने कहा कि जब तक चुनाव नहीं होता है तब तक हाटा नगरपालिका भी यहां पर अपने स्तर से विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह, ईओ हाटा अजय कुमार सिंह, अपर उपजिलाधिकारी हाटा राकेश सिह सहित अन्य मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…