News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियो संग विभिन्न मुद्दों पर बैठक संपन्न हुई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 28, 2022  |  8:32 AM

523 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियो संग विभिन्न मुद्दों पर बैठक संपन्न हुई

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, के साथ विभिन्न मुद्दों पर आवश्यक बैठक संपन्न की गई।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

उक्त बैठक में हर बेघर को घर के संदर्भ में अनुसूचित जाति, जनजाति, गरीब परिवारों को भूमि उपलब्धता के संदर्भ में कार्यवाही की रिपोर्ट ली गयी, विभिन्न तहसीलों में लेखपाल के द्वारा भू विवाद संबंधित सूचनाओं को रजिस्टर में आवश्यक रूप से दर्ज किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। बैठक में ड्रोन सर्वे की प्रगति, राशन कार्ड का सत्यापन, ईकेवाईसी के बारे में भी समीक्षा हुई।

जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव से सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन के संदर्भ में भूमि की उपलब्धता के बारे में पूछा गया। उन्होनें पंचायत भवन के संदर्भ में भूमि की समस्या नहीं है बताया। अधिशासी अभियंता जल जीवन अनुराग गौतम से कार्य प्रगति पूछा गया, रेट्रोफिटिंग की जानकारी ली गई। आई जी आर एस से संबंधित मामलों में त्वरित निस्तारण तथा शिकायतकर्ता के फीडबैक को लेने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन योजना के लंबित मामलों के निपटारे हेतु निर्देश प्रदान किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, समस्त उपजिलाधिकारी गण, समस्त तहसीलदार, समस्त अधिशासी अधिकारी व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…

बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking