News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जी दरोगा ने पेस किया नजीर,इंसान में किस कदर जगती है मानवता!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 24, 2020  |  2:31 PM

2,098 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जी दरोगा ने पेस किया नजीर,इंसान में किस कदर जगती है मानवता!
न्यूज अड्डा के लिये सुरेन्द्र/अनिल कुमार तिवारी की रिपोर्ट
कसया/ कुशीनगर: पुलिस के प्रति लोगो के मन मे तरह-तरह की भवनाये हमेशा दौड़ती रहती है। लेकिन कभी -कभी पुलिस ऐसा भी कुछ कर बैठती है, जिससे हमारे जेहन में यह भी बात दौड़ने लगती है कि –उत्तरप्रदेश पुलिस जैसा सच्चे मित्र कोई है क्या? व्यक्ति के अंदर अगर इंनसानियत है, तो उसे दूसरे की पीड़ा देखते ही मन मचल उठता है, पर आम आदमी या फिर साधारण कर्मचारी उस स्थिति में नहीं होता कि वह चाहकर भी कुछ कर सकें, लेकिन उसी में कुछ लोग ऐसे भी होते है जो कभी-कभी सक्षम लोगों के लिए नजीर पेस कर उन्हें जरूरतमंदों की मदद करने को प्रेरित कर बैठते है। 

क्या किये कसया थाना के दरोगा रामचन्द्र सिंह यादव की होने लगी चर्चा

बीती रात्रि कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के कसया थाने मे तैनात दरोगा रामचन्द्र सिंह यादव ने अपनी डियूटी करने के लिए गस्त पर निकले थे कि एक व्यक्ति दिखाई दिया जो ठंड से परेशान था। उन्होंने रुककर उस व्यक्ति से ठिठुरने का कारण पूछ, उसने गर्म बस्त्र की समस्या बताई, फिर उन्होंने  अपने शरीर पर पहने जाकिट और गाडी मे रखें कम्बल को उसे ओढ़ाकर उस व्यक्ति की मदद कर डाली।
वह गरीब अपने को गर्म कपडे और कम्बल ओढ़ाते देख इतना खुश हुआ कि उसके आंखों से आँसू टपक पड़े। उसने उन्हें दुआए तो दी ही, जिसने भी इस पल को देखा सबने पुलिस कर्मी की तारीफ की।
यह अलग बात है कि किसने क्या किया , जरूरत इस बात की है कि इस ठंड में कोई भी व्यक्ति ठंड से काँपता दिखे तो उसकी हमें मदद करनी चाहिए।
हो सकता है, आप की यह पहल दुसरो को भी ऐसा करने प्रोत्साहित करें। जब उप निरीक्षक रामचन्द्र सिंह यादव से इस पुनीत कार्य करने के बारे मे पूछा तो उन्होंने बताया कि जाडे की मौसम में हम रात्रि में निकलते हैं तो जो भी ठंड से परेशान नजर आता है उसके आवश्यकता अनुसार उसको गर्म कपड़ा और कमब्ल देते हैं मानव जीवन मिला है तो मानव के लिए कुछ करने की पहल करनी चाहिए सभी को।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking