News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जुर्माने से बेहतर है की मास्क पहने और कोरोना संक्रमण से बचे: पुलिस अधीक्षक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 16, 2021  |  4:11 PM

1,006 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जुर्माने से बेहतर है की मास्क पहने और कोरोना संक्रमण से बचे: पुलिस अधीक्षक
  • पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की अपील
  • जुर्माने से बेहतर है की मास्क पहने और कोरोना संक्रमण से बचे–सचिन्द्र पटेल
  • पुलिस के जवान हर चौराहे पर मुस्तैद रहेगे बिना मास्क के पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा

कुशीनगर | कोरोना संक्रमण का खतरा देश में तेज़ी से बढ़ रहा है जिसको देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रविवार के दिन सम्पूर्ण लॉक डाउन लगाने का फैसला किया है ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके और आमजनमानस की जान बचाई जा सके साथ ही प्रदेश की योगी सरकार ने उन लोगो के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है जो लोग अब भी लापरवाह है बिना मास्क के ही सड़को पर घूमते हुए नज़र आते है अब ऐसे लोगो की खैर नही है बिना मास्क के अगर अब सड़को पर दिखाई दिए तो पुलिस उनसे पहली बार में एक हज़ार रुपये का जुर्माना वसूल करेगी दुसरी बार बिना मास्क के पकड़े गए तो दस गुना जुर्माना वसूला जाएगा कोरोना संक्रमण का खतरा इतना भयानक है इस बार की आप सोच नही सकते है ।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

लेकिन अभी भी लोग इस खतरनाक बीमार से बेखौफ है उनको कोई परवाह ही नही है सरकार की लाख सख्ती और चेतावनी के बाद भी अभी भी लोग सड़को पर बेख़ौफ़ घूमते नज़र आ रहे है अब ऐसे लोगो पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने कमर कस लिया है ।

जनपद के सभी थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिया है की सड़को पर बिना मास्क के घूमते कोई भी नज़र आये तो उससे जुर्माना वसूले और सख्त चेतावनी दे नाईट कर्फ्यू का कड़ाई के साथ पालन करवाये कोई भी नाईट कर्फ्यू के दौरान सड़को पर बेवजह दिखाई दे तो उस पर महामारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करे प्रदेश सरकार ने रविवार को संपूर्ण लॉक डाउन की घोषणा की है इसका कड़ाई से पालन करवाया जाएगा साथ ही पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने आमजनमानस से अपील किया है की ये वक्त लापरवाही का नही है हालातो को समझते हुए सरकार की गाइडलाइन्स का पालन करे बेवजह सड़को पर मत घूमे आवश्यक काम अगर है तभी घरों से निकले जुर्माने कटवाने से बेहतर है की मास्क पहन कर ही निकले इससे आप स्वयं भी सुरक्षित रहेगे और दुसरो को भी सुरक्षित रखेगे ये वक्त थोड़ा कठिन है लेकिन हम सब एक दूसरे के सहयोग से इस महामारी से लड़ सकते है इस लिए सब लोग नाईट कर्फ्यू का पालन करे मास्क पहने दो गज की दूसरी हमेसा बनाये रखे और हाथो को सेनिटाइज करते रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking