जनपद में कुशीनगर पुलिस अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिये प्रयासरत है, जिला पुलिस द्वारा नित्य नए – नए प्रयोग कर अपराधियों के मंशा पर पानी फेरने का कार्य भी किया जा रहा है। इस कड़ी में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में साईबर सेल कुशीनगर व कोतवाली पडरौना पुलिस की संयुक्त प्रयास से एक साइबर अपराधी पुलिस टीम के हाथ उस समय आया है, जब वह अपने शिकार के फिराक में लगा था।
हुआ यूं है की कोतवाली पड़रौना और साईबर टीम कुशीनगर ने धोखा –धड़ी कर नब्बे हजार रूपये उड़ाने वाला साईबर अपराधी अंकित राज पुत्र स्टीपन सा0 परसौली कला मिशन कैम्पस पडरौना थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोबाईल बरामद किया है, जिसका उपयोग करके अभियुक्त द्वारा वादिनी के खाते से धोखा धड़ी करके पैसा निकाला था। गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 365/2020 धारा 419, 420, 406ipc व 67 IT Act में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…