News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: नवागत अपर पुलिस महानिदेशक जोन अखिल कुमार ने संभाला कार्यभार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 13, 2021  |  2:15 PM

1,944 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: नवागत अपर पुलिस महानिदेशक जोन अखिल कुमार ने संभाला कार्यभार
  • नवागत अपर पुलिस महानिदेशक जोन अखिल कुमार ने संभाला कार्यभार
  • पुलिस को टेक्नॉलोजो में दक्ष बनना होगा:अखिल कुमार, (एडीजी)

गोरखपुर। नवागत अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जोन अखिल कुमार ने आज कार्यभार संभाला इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए। *एडीजी ने बताया कि पुलिस महकमा का कार्य जनहित के लिए सर्वोपरि है। ऐसे में महकमे में जो लोग कार्य कर रहे हैं वह अपने नैतिक कर्तव्यों से विमुख ना हों और आम जनमानस को न्याय दिलाने में भरपूर सहयोग करें*। जहां तक बॉर्डर वाले जिलों की बात है वहां पर पुलिस और सुरक्षा बल मिलकर एक दूसरे का सहयोग करें ताकि सीमा वाले क्षेत्रों में अन्य देशों व प्रांतों से किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। अगर ऐसा होता है तो कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। *एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि वह गोरखपुर मंडल के देवरिया में एसपी रह चुके हैं। उनका मानना है कि संगठित अपराधों को रोकने में पुलिस को टेक्नोलॉजी में दक्ष बनना होगा*। वह कोलंबिया यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल सिक्योरिटी पॉलिसी से मास्टर्स की डिग्री हासिल किए हैं। अखिल कुमार विदेश मंत्रालय में काउंटर टेरीरिज्म डेस्क के निदेशक भी रह चुके हैं।

आपके लिए और..- दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking