सुकरौली/कुशीनगर। पंचायत चुनावों को लेकर लोगो की बेचैनी का अंत बुधवार को समाप्त हुआ।
विकास खण्ड में दोपहर बाद ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की आरक्षण की सूची चस्पा कर दी गई। आरक्षण सूची जारी होते ही जनप्रतिनिधि बनने का बहुतों का सपना टूट गया। वहीं कई नए दावेदार मैदान में उतरने को लेकर अपनी तैयारी में लग गए। तो वही कुछ के चेहरों पर निराशा स्पष्ट देखी जा सकती थी।आरक्षण सूची के इंतज़ार में दिनभर ब्लाक पर लोगों की भीड़ लगी रही।
आरक्षण सूची जारी होने के बाद अब जिला पंचायत, प्रधान पद व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दावेदारों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। तीन मार्च से आपत्तियों को लेने का सिलसिला जारी होगा, जो आठ मार्च तक चलेगा। आरक्षण सूची जारी होने के बाद जिला पंचायत, प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दावेदार अपने गांवों में ताल ठोकने व वोट के गुणा भाग में लग गए। अब दावेदार लोगों के घर-घर जाकर अपने लिए माहौल बना रहे हैं। ग्राम पंचायत चुनाव में आरक्षण की अंतिम सूची जारी होते ही कई लोगो के चुनाव लड़ने के सपने चूर चूर हो गए। वहीं कई दावेदार चुनाव के मैदान में उतरने की तैयारी करने लगे। दिन भर चर्चाओं व आरक्षण सूची जारी होते ही कही खुशी कही गम का माहौल रहा तो कुछ अपने समर्थकों को आपत्ति करने की बात करते हुए तसल्ली देते नजर आये।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…