पडरौना । पंचायत चुनाव में शत प्रतिशत जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी 26 से 28 फरवरी तक सभी वार्डों की बैठक होगी। यह बैठकें पहले 15 से 20 फरवरी के बीच होनी थी।
यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द नें दी।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त दिशा निर्देश पर जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र नें जिले के सभी 61 वार्डों की बैठक की तिथि तय कर दी है। उनके अनुसार विशुनपुरा ब्लाक में वार्ड संख्या 1 की बैठक 26 फरवरी 2 व 3 की 27 फरवरी तथा 4 व 5 की 28 फरवरी। खड्डा ब्लाक में वार्ड संख्या 6 की 26 फरवरी 7 की 27 फरवरी 8 व 9 की 28 फरवरी। नौरंगिया विकास खण्ड में वार्ड संख्या 10 की 26 फरवरी 11 की 27 फरवरी 12 व 13 की 28 फरवरी।
इसी क्रम में रामकोला में वार्ड संख्या 14 की 26 फरवरी 15 व 16 की 27 फरवरी 17 व 18 की बैठक 28 फरवरी को होगी। कप्तानगंज ब्लाक में वार्ड संख्या 19 की 26 फरवरी 20 की 27 फरवरी 21 व 22 की 28 फरवरी। सुकरौली ब्लाक में वार्ड संख्या 23 की 26 फरवरी 24 की 27 फरवरी 25 की 28 फरवरी। मोतीचक में वार्ड संख्या 26 की 26 फरवरी 27 की 27 फरवरी 28 व 29 की बैठक 28 फरवरी को होगी। हाटा में वार्ड संख्या 30 की बैठक 26 फरवरी 31 की बैठक 27 फरवरी 32 की 28 फरवरी को तय है। कसया ब्लाक में वार्ड संख्या 33 की 26 फरवरी 34 की बैठक 27 फरवरी को होगी। इसी तरह फाजिलनगर ब्लाक में वार्ड संख्या 35 की 26 फरवरी 36 की 27 फरवरी 37 व 38 की 28 फरवरी को बैठके होंगी। तमकुही ब्लाक में वार्ड संख्या 39 की 26 फरवरी 40 व 41 की 27 फरवरी 42 व 43 की बैठक 28 फरवरी को होगी। इसी तरह सेवरही ब्लाक में 44 की बैठक 26 फरवरी 45 व 46 की 27 फरवरी 43 व 48 की 28 फरवरी को तय है। दुदही ब्लाक में वार्ड संख्या 49 व 50 की 26 फरवरी 51 व 52 की 27 फरवरी 53 व 54 की बैठक 28 फरवरी को होगी। और पडरौना विकास खण्ड में वार्ड संख्या 55 व 56 की 26 फरवरी 57 व 58 की 27 फरवरी 59,60 और 61 की बैठकें 28 फरवरी को होगी।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…