News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 5, 2021  |  10:03 PM

801 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

पडरौना/कुशीनगर  | पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर किये हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं नें कुशीनगर के सभी चौंतीस मण्डलों में कोविड गाइडलाईन का पालन करते हुए धरना दिया।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र सेवरही स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर धरना देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा की घटनाएं अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य है। राजनीति में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।राजनीतिक लड़ाई विचारधारा की होती है न कि लाठी और बन्दूक की। उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे०पी० नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं।

इसी क्रम में जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, विवेकानन्द पाण्डेय, राणा प्रताप राव, सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विजय शुक्ल,रमेश सिंह पटेल, सीता सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल, अतुल श्रीवास्तव, बलिराम यादव, रामगोपाल गुप्ता, रामसागर कुशवाहा सहित सभी मण्डल अध्यक्ष अपने अपने मण्डलों में कोविड गाइडलाईन का पालन करते हुए पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के घरो में तोड़फोड़ और निर्मम हत्या और गैंगरेप जैसी अमानवीय घटना का पुरजोर विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking