News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भाकियू नेता स्व. रणजीत सिंह की मनाई गयी पुण्यतिथि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 11, 2021  |  5:06 PM

346 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाकियू नेता स्व. रणजीत सिंह की मनाई गयी पुण्यतिथि

कसया/कुशीनगर। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. रणजीत सिंह की पुण्यतिथि सिसवा कुटी स्थित रामलीला मैदान में शिद्दत के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने श्री सिंह को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें किसानों का सच्चा मसीहा बताया।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

आयोजित सभा को सबोधित करते हुए भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट उदयभान यादव ने श्री सिंह के जीवन से जुड़े संस्मरणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री सिंह पूरे जीवन भर किसानों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। इसी क्रम में प्रधानसंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन यादव ने कहा कि व्यक्ति अच्छे कर्मों से ही हमेशा याद किये जाते हैं। भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोबर्द्धन प्रसाद गोंड़ ने कहा कि भाकियू नेता ने मैत्रेय परियोजना प्रभावित किसानों के संघर्ष में अहम योगदान दिया। यादव फाउंडेशन के चेयरमैन जेपी यादव, विवेकानंद पाण्डेय, श्रीराम सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने अपने विचार रखे। इससे पूर्व सभी ने अपने नेता के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता बदरी कुशवाहा व संचालन जिलाप्रभारी गुलबदन यादव ने किया। इस दौरान गणेश तिवारी, दिलीप मिश्रा, संजय सिंह वशिष्ट यादव, इम्तियाज अंसारी, रामचन्द्र, विक्रम भारती सहित आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking