News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मंत्रों के अधीन रहते है देवता – दीदी स्मिता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 8, 2021  |  6:59 PM

1,416 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मंत्रों के अधीन रहते है देवता – दीदी स्मिता

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। देवता मंत्र के अधीन रहते हैं, मंत्र शक्ति का व्यापक प्रभाव है। शिव पुराण में मंत्रों की साधना व सिद्धि का विशेष उल्लेख किया गया है। मंत्रों का अनुष्ठान व वाचन ठीक ढंग से किया जाए तो त्वरित फल दिखाई पड़ता है।
तुर्कपट्टी बाजार के निकट ग्राम बलडीहा में आयोजित शिव महायज्ञ में शिव महापुराण की कथा सुनाते हुए श्री अयोध्या धाम से आयी कथा वाचिका दीदी स्मिता वत्स ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महामृत्युंजय जप न केवल आरोग्य प्रदान करता है, बल्कि सभी प्रकार की सिद्धि देता है। महामृत्युंजय का जाप करने से साधक के जीवन में सिद्धि फलित होती हैं। चंद्रमा ने आरोग्य लाभ पाने के लिए 6 करोड़ महामृत्युंजय जप को विधिपूर्वक किया।
दीदी स्मिता वत्स ने कहा कि जप के प्रभाव से ही पार्थिव शिवलिंग से भगवान महादेव प्रकट हुए और चंद्रमा को आरोग्य लाभ प्रदान किया। वचन भी दिया कि तुम्हारे द्वारा स्थापित शिवलिंग में मैं सदैव विराजमान रहूंगा। तुम्हारी भक्ति इतनी प्रगाढ़ है कि मेरे नाम के पूर्व तुम्हारा नाम भी जुड़ेगा।
कथा का शुभारंभ मुख्य यजमान द्वारा व्यास पीठ का पूजन कर शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जय प्रकाश पांडेय, ब्रजेश राय, केदार नाथ शाही, गौरीशंकर तुलस्यान, विजय शाही, मनोज शाही, बाबूराम वर्मा, शम्भू शरण पांडेय, अनिल राय, कन्हैया दुबे के अलावे काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष धर्मानुरागी उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking