News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मछली बिक्रेता की गला रेत की हत्या, डॉग स्क्वायड की मदद से कातिल तक पहुचेगी पुलिस, पढ़े पुरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 25, 2020  |  9:03 PM

1,743 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मछली बिक्रेता की गला रेत की हत्या, डॉग स्क्वायड की मदद से कातिल तक पहुचेगी पुलिस, पढ़े पुरी खबर!

अपडेट/कुशीनगर

  • मछली बिक्रेता की गला रेत की हत्या, डॉग स्क्वायड की मदद से कातिल तक पहुचेगी पुलिस
  • पूछ-ताछ के लिये पाँच लोग थाने लाये गये, कसया थाना का मामला

कुशीनगर | जनपद के कसया थाना क्षेत्र के साखोपार के नजदीक मछली तलब के पास में सो रहे मछली बिक्रेता की गला रेत कर हत्या बीती रात कर दी गई। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह ने पूरे मामले की जानकारी ली। डाग स्क्वायड की मदद से पांच लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

क्या है घटना

कसया थाना क्षेत्र के साखोपार निवासी पचास वर्षीय जयराम चौहान गांव के चवर में स्थित मिल्की ड्रेन पर मछली पकड़ कर परिवार की आजीविका चलाता था। वह पिछले एक सप्ताह से ड्रेन के बंधे पर पम्पिंग सेट से ड्रेन से पानी निकाल कर मछली पकड़ता था। जयराम रोज की भांति गुरुवार रात खाना खाकर बंधे पर सोने के लिए चला गया। शुक्रवार की सुबह सात बजे तक उसके घर नहीं लौटने पर उसका भतीजा सूरज चौहान खोजते हुये मौके पर पहुंचा।
भतीजा सूरज के मुताबिक चाचा कंबल ओढ़कर सोये हुये थे। आवाज देने पर उनके द्वारा कोई जवाब नहीं देने पर जब कंबल हटाया तो देखा कि उनका गला काटकर हत्या कर दी गयी थी। इसे देख वह सन्न रह गया और शोर मचाते हुये ग्रामीणों को सूचना दी। इसकी जानकारी होते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसएसपी सीओ कसया पीयूषकांत राय, एसओ संजय कुमार, पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड व फॉरेसिंक टीम

डाग स्क्वाड का कुत्ता मौके पर खून को सूंघ कर चंवर के रास्ते से गांव के ही एक ब्यक्ति के घर पहुंचा। कुत्तों के निशानदेही पर खून से सने जैकेट, बखुआ, मोबाइल पुलिस ने बरामद की। मृतक के बेटे मनोज की तहरीर पर पुलिस ने एक ब्यक्ति नामजद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

डाग स्क्वायड की मदद पुलिस का रास्ता किया आसान

इस हत्या को लेकर लोग में तरह तरह की चर्चाएं चल रही थी। मुकामी पुलिस के पहुंचने के बाद भी मामले का कुछ ठोस वजह नहीं पता चल रहा था। डाग स्क्वायड के कुत्तों की मदद से पुलिस बहुत हद तक हत्या का खुलासे तक पहुंच गई है।

यह कहते है थानाध्यक्ष कसया संजय कुमार

आरोपी के घर से सामान बरामद होने के बाद मृतक के बेटे मनोज ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की।
मृतक के बेटे की तहरीर पर गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछत की जा रही है। शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की खुलासा कर दिया जायेगा।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking