*कुशीनगर*
मदारियों पर बारह वर्ष का बच्चा गायब करने का आरोप,हनुमानगंज थाना क्षेत्र का मामला
तलाश में जुटी दो जिलों की पुलिस
कुशीनगर। जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के दरगौली गांव में दो दिन पहले सर्कस दिखाने आया मदारियों के एक दल के साथ बारह वर्ष का एक बच्चा गायब हो गया। बच्चे की तलाश में अब कुशीनगर के साथ-साथ महराजगंज पुलिस भी जुट गई है।
जानिये क्या है पूरा मामला
बच्चे के पिता की तहरीर पर कुशीनगर के हनुमानगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़के के पिता दिनेश भारती ने तहरीर में कहा कि उसके गांव में दो दिन पहले कुछ मदारी सर्कस दिखाने आये हुए थे। उसने आरोप लगाया कि सोमवार की शाम खेल दिखाने के बाद उसके 12 साल के बेटे विशाल को ले चुरा ले गए।
रात तक बच्चा घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने तलाश शुरू की।
गांव के लोगों ने बताया कि देर शाम को बच्चा दोनों मदारियों के साथ गांव से बाहर जाता दिखा था। इस आधार पर दिनेश ने मदारियों के खिलाफ तहरीर देकर अपने बेटे को गायब करने का आरोप लगाया है।
क्या कहती है! हनुमानगंज की महिला प्रभारी निरीक्षक विभा पाण्डेय
इन्होंने बताया कि सर्कस दिखाते समय ग्रामीणों के द्वारा लिए गए मदारियों के फोटो- वीडियो के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। फोटो के आधार पर आरोपी युवकों की पहचान कराने का प्रयास किया गया है।
दो आरोपियों की पहचान महराजगंज के थाना श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के तरकुलवा के गांव के रहने वाले दिलशाद आलम पुत्र आस मोहम्मद और विजय दुसाध पुत्र अज्ञात के रूप में हुई है। आरोपियों के घर दबिश दी जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…