News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: महापर्व सूर्य उपासना के अवशर पर गंगा आरती का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 10, 2021  |  6:33 PM

389 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महापर्व सूर्य उपासना के अवशर पर गंगा आरती का हुआ आयोजन

पडरौना/कुशीनगर।सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर नेबुआ नौरंगिया बिकास खण्ड के नौरंगिया ग्राम स्थित शिव मंदिर पोखरे पर रुद्र शक्ति सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वाधान में गंगा आरती का आयोजन किया गया।रात्रि जागरण में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया है।
उक्त पोखरे पर जहाँ एक तरफ सजे छठ घाट पर महिलाए डूबते सूर्य को अर्घ दे रही थी वही दूसरी तरफ बनारस से आये बिद्यानो के बैदिक मंत्रोचार के बीच गंगा आरती की जा रही थी।
उक्त मनमोहक दृश्य से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।उक्त गंगा आरती को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि खड्डा ब्लाक प्रमुख ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए उक्त ट्रस्ट द्वारा गंगा आरती का आयोजन धर्म मे आस्था रखने वालो के लिए एक सकारात्मक पहल है इससे जन आवाम में आपसी सौहार्द की भावना बढ़ेगी।इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री बिबेका नन्द पाण्डेय,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक महेंद्र पाण्डेय,मण्डल अध्यक्ष बृजेश मिश्र,हरिगोबिन्द रौनियार,सोनू तिवारी,पूजा तिवारी,रूदल जयसवाल,नागेश्वर गौड़,अजय जयसवाल,मनिंदर सिंह, आदि सहित क्षेत्र के तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत मे उक्त ट्रस्ट के अध्यक्ष नौरंगिया ग्राम प्रधान व प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी ने उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजक मण्डल के सभी सदस्यों सहित आगन्तुको को धन्यवाद ज्ञापित किया।
नौरंगिया स्थित सारस्वती देवी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप पाण्डेय व राजेश मणि इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रवीण दुबे द्वारा अपने स्टॉप के साथ स्टाल लगा कर श्रद्धालुओ के लिए प्रसाद व जलपान की ब्यवस्था की गई थी।सुरक्षा की दृष्टि से नेबुआ नौरंगिया एसएसआई रामनरायण दुबे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking