News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: माँ औऱ बेटे की हत्या करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 21, 2021  |  3:38 PM

2,072 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: माँ औऱ बेटे की हत्या करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • माँ औऱ बेटे की हत्या करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कसया पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस की संयुक्त कामयाबी

कुशीनगर ।बीते दिन कसया थाना क्षेत्र में हुये माँ और पुत्र की हत्या की खुलाशा आज कसया पुलिस ,स्वाट टीम के साथ सर्विलांस के प्रयास से हो गया। कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे डीआइजी /पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के अभियान के क्रम में कल दिनांक 20.01.2021 को थाना कसया पुलिस टीम, स्वाट टीम व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 855/2020 धारा 302/452/34 IPC व मु0अ0सं0 0060/2021 धारा 302/201/120B IPC में वांछित अभियुक्तगण संजय पाण्डेय पुत्र रामवृक्ष पाण्डेय निवासी पिपरा वार्ड न0 8 थाना कसया जनपद कुशीनगर ,.सूर्यभान उर्फ मोनू तिवारी पुत्र वीरेन्द्र तिवारी निवासी मैनपुर टोला शिवपट्टी थाना कसया जनपद कुशीनगर ,.रामप्यारे प्रसाद पुत्र शिवनाथ प्रसाद निवासी पिपरा वार्ड नं0 8 थाना कसया जनपद कुशीनगर ,.श्यामसुन्दर शर्मा उर्फ अन्ना पुत्र लच्छन शर्मा निवासी पिपरा थाना कसया जनपद कुशीनगर को कसया से ग्राम मदनपुर की तरफ जाने वाली सड़क स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। वही अभियुक्तगण के निशानदेही पर दोनों घटना में प्रयुक्त आला कत्ल गड़ासी व चाकू बरामद किया गया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया...

क्या है घटना का करण

थाना कसया जनपद कुशीनगर के ग्राम पिपरा वार्ड नं0 08 निवासी श्यामसुन्दर शर्मा उर्फ अन्ना पुत्र लच्छन शर्मा का अपने ही गांव के चन्दन शर्मा पुत्र स्व0 जटा शर्मा व उसकी माँ बतीसा देवी से जमीनी विवाद चल रहा था तथा उसी गांव के संजय पाण्डेय पुत्र रामवृक्ष पाण्डेय निवासी पिपरा वार्ड नं0 8 थाना कसया जनपद कुशीनगर का चन्दन शर्मा की भाभी से अवैध सम्बंध था जिसका चन्दन शर्मा व उसकी माँ विरोध करते थे। जमीनी विवाद की रंजिश के कारण श्याम सुन्दर उर्फ अन्ना शर्मा ने संजय पाण्डेय के साथ मिलकर चन्दन शर्मा की हत्या की साजिश रची तथा संजय पाण्डेय अपने मौसेरे भाई सूर्यभान उर्फ मोनू तिवारी पुत्र वीरेन्द्र तिवारी निवासी मैनपुर टोला शिवपट्टी थाना कसया जनपद कुशीनगर तथा अपने गांव के रामप्यारे प्रसाद पुत्र शिवनाथ प्रसाद निवासी पिपरा वार्ड नं0 8 थाना कसया जनपद कुशीनगर के साथ मिलकर स्थान अभिनायकपुर बरवा जंगल सिवान की नहर पुलिया के पास नहर की पटरी पर चन्दन शर्मा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दिये तथा लाश (सिर व धड़ अलग अलग) नहर के पानी में फेंक दिये। उस समय शव की पहचान नही हो पायी थी। शव का पीएम कराया गया। बाद में PM रिपोर्ट की जांच के क्रम में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 60/21 धारा 302,201,120 B भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। संजय पाण्डेय द्वारा दबंगई के बल पर बतीसा देवी की बहू से अवैध सम्बंध रखने के कारण बतीसा देवी द्वारा विरोध करने तथा अपने लड़के चन्दन शर्मा को गायब करने तथा उसकी हत्या में संजय पाण्डेय की भूमिका होने की शंका करने पर संजय पाण्डेय द्वारा अपने मौसेरे भाई सूर्यभान उर्फ मोनू तिवारी पुत्र वीरेन्द्र तिवारी तथा अपने गांव के रामप्यारे प्रसाद पुत्र शिवनाथ प्रसाद के साथ मिलकर दिनांक 9/10.12.2020 की रात्रि में बतीसा देवी की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दिये। जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 855/2020 धारा 302/452/34 भादवि पंजीकृत किया गया था। वही घटना के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष कसया,स्वाट टीम तथा सर्विलांस टीम को लगाया गया था। पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिरी सूचना पर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके निशादेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल की बरामदगी की गयी ।

गिरफ्तार वांछित अभियुक्तगण
मु0अ0सं0 60/2021 धारा 302/201/120B IPC

1.संजय पाण्डेय पुत्र रामवृक्ष पाण्डेय निवासी पिपरा वार्ड नं0 8 थाना कसया जनपद कुशीनगर
2.सूर्यभान उर्फ मोनू तिवारी पुत्र वीरेन्द्र तिवारी निवासी मैनपुर टोला शिवपट्टी थाना कसया जनपद कुशीनगर
3.रामप्यारे प्रसाद पुत्र शिवनाथ प्रसाद निवासी पिपरा वार्ड नं0 8 थाना कसया जनपद कुशीनगर
4.श्यामसुन्दर शर्मा उर्फ अन्ना पुत्र लच्छन शर्मा निवासी पिपरा वार्ड नं0 8 थाना कसया जनपद कुशीनगर

मु0अ0सं0 855/2020 धारा 302/452/34 IPC-
1.संजय पाण्डेय पुत्र रामवृक्ष पाण्डेय निवासी पिपरा वार्ड नं0 8 थाना कसया जनपद कुशीनगर
2.सूर्यभान उर्फ मोनू तिवारी पुत्र वीरेन्द्र तिवारी निवासी मैनपुर टोला शिवपट्टी थाना कसया जनपद कुशीनगर
3.रामप्यारे प्रसाद पुत्र शिवनाथ प्रसाद निवासी पिपरा वार्ड नं0 8 थाना कसया जनपद कुशीनगर

अभियुक्त संजय पाण्डेय पुत्र रामवृक्ष पाण्डेय निवासी पिपरा वार्ड न0 8 का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 58/2011 धारा 395/397/412 भादवि, 2.मु0अ0सं0 78/2011 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट 3.मु0अ0सं0 431/2012 धारा 110 G द0प्र0सं0, 4.मु0अ0सं0 444/2012 धारा 3 / 4गुण्डा एक्ट, 5.मुअ0सं0 7770/2004 धारा 395 भादवि

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. थानाध्यक्ष संजय कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर
2.उ0नि0 रामचन्द्र सिंह यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
3.उ0नि0 रविन्द्र यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
4.नि0 आनन्द कुमार गुप्ता सर्विलांस सेल कुशीनगर
5.उ0नि0 अमित शर्मा स्वाट टीम कुशीनगर
6.उ0नि0 श् राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम कुशीनगर
7.हे0का0 मुबारक अली स्वाट टीम कुशीनगर
8.हे0का0 सुशील सिंह सर्विलांस टीम
9.का0 रणजीत यादव स्वाट टीम कुशीनगर
10.का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम कुशीनगर
11.का0 शशिकेष गोस्वामी स्वाट टीम कुशीनगर
12.का0 विनोद कुमार यादव स्वाट टीम कुशीनगर
13.का0 कृष्ण मोहन कुशवाहा स्वाट टीम कुशीनगर
14.का0 चन्द्रभान वर्मा सर्विलांस सेल कुशीनगर
15.का0 अभिषेक कुमार यादव सर्विलांस सेल कुशीनगर
16.का0 विनय यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
17.का0 बलराम यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
18.का0 विशाल यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
19.का0 शिवबदन यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
20.का0 धीरज कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर
21.का0 अनिल कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर
22.म0का0 शिखा सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर
23.म0का0 शालिनी पाण्डेय थाना कसया जनपद कुशीनगर
24.का0 विकास यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
25.का0 विश्वनाथ थाना कसया जनपद कुशीनगर

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking