News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में अखिलेश की हुंकार, कहा विधानसभा चुनाव मे भाजपा का होगा सफाया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 14, 2021  |  7:03 AM

507 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में अखिलेश की हुंकार, कहा विधानसभा चुनाव मे भाजपा का होगा सफाया

कसया/कुशीनगर। जनपद में विजय रथ यात्रा लेकर आये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने झांगा, कप्तानगंज, खड्डा की जनसभा में भाजपा सरकार पर जमकर हमले किये और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा।
गोरखपुर से शुरू हुई तीसरे चरण की विजय रथ यात्रा का जिले के सपाइयों ने जगह जगह माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया। जनसभाओं में अपार भीड़ देखकर गदगद सपा सुप्रीमों श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता के सामने भाजपा के विकास की पोल खुल गयी है। हमारा अभियान लोकतंत्र को बचाने का अभियान है। महंगाई, भ्रष्टाचार से आ जनता त्रस्त है। डीजल, पेट्रोल, खाद्य, तेल आदि की महंगाई से आम जन का जीना कठिन हो गया है। किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान परेशान है। अपने हक की आवाज उठाने वालों की आवाज इन्हें सुनाई नहीं देती। आंदोलनों को कुचलने का काम किया जा रहा है। सपा को मिल रहे अपार जन समर्थन से भाजपा बेचैन हो गयी है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि जनसैलाब देखकर लग रहा है कि जनता बदलाव चाहती है। जनता पर भरोसा है और यकीन है कि यही से बीजेपी का सफाया हो जाएगा। बीजेपी ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, कहां दोगुनी हुई। आमदनी और मुनाफा घट गया। भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है। सार्वजनिक उद्यमों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। आय बढ़ाने की बजाय महंगाई बढ़ा दी। अन्नदाता का अपमान सबसे ज्यादा बीजेपी ने किया है। किसान भाइयों और साथियों का धन्यवाद देना चाहूंगा। इतना जन समर्थन मिला है। बीजेपी की सरकार जाने वाली है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking