News Addaa WhatsApp Group Join करें

वीटीआर में बाघों की गणना, दिया गया प्रशिक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 4, 2025  |  8:20 PM

227 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वीटीआर में बाघों की गणना, दिया गया प्रशिक्षण WhatsApp
Responsive image
  • यूपी सीमा से सटे है बाल्मीकि टाइगर रिजर्व का जंगल
  • यूपी के सालिकपुर पुलिस वार्डर के बाद मदनपुर बिहार में अवस्थित है टाइगर रिजर्व 

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे वाल्मीकी टाइगर रिजर्व के हरनाटांड, गनौली और चिउटाहां वन प्रक्षेत्र के वनकर्मियों को बाघ गणना को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण फील्ड बायोलॉजिस्ट सौरभ वर्मा द्वारा दिया गया।जिसमें रेंजर, वनपाल सहित सभी संबंधित वनकर्मी शामिल हुए।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

हरनाटांड वन प्रक्षेत्र के रेंजर शिव कुमार राम ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान बाघ गणना से जुड़ी बारीकियों और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि सटीक आंकड़े जुटाने के लिए सभी मानकों का पालन जरूरी है। फील्ड सर्वे के दौरान एक विशेष मोबाइल ऐप के माध्यम से सभी जानकारियां अपलोड की जाएंगी।इस ऐप के जरिए बाघ के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष साक्ष्य जैसे पगमार्क, लेटने के निशान, विष्ठा और शिकार (किल) की जानकारी दर्ज की जाएगी।

फोटो के साथ लोकेशन भी अपलोड की जाएगी।जिससे स्थान की सटीक पहचान हो सके। इसके अलावा प्रशिक्षण में रेंज फाइंडर से दूरी मापने और सुंटो कंपास से दिशा निर्धारित करने की भी जानकारी दी गई। रेंजर शिव कुमार राम ने बताया कि यह प्रशिक्षण आगामी बाघ गणना की तैयारी के तहत दिया गया है।

जल्द ही टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों की निगरानी के बाद बाघ गणना का जमीनी कार्य शुरू होगा। जिसमें वनकर्मी और अधिकारी फील्ड में जाकर सर्वे करेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking