News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज में विकास की नई राह: विधायक  के प्रयास से ‘जीरो बंधा’ मार्ग चौड़ीकरण को मिली ऐतिहासिक मंजूरी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 4, 2025  |  7:04 PM

958 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज में विकास की नई राह: विधायक  के प्रयास से ‘जीरो बंधा’ मार्ग चौड़ीकरण को मिली ऐतिहासिक मंजूरी WhatsApp

कुशीनगर। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक असीम कुमार की सतत मेहनत और जनसेवा के संकल्प ने एक बार फिर विकास के रूप में नया आयाम छू लिया है। विधायक के अथक प्रयासों से अहिरौली दान से पिपराघाट बंधा (जीरो बंधा) मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के महत्वपूर्ण कार्य को शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। यह स्वीकृति क्षेत्र के हजारों नागरिकों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है।

आपके लिए और..- अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज...

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विधायक असीम कुमार ने उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी नेतृत्व एवं मा० मुख्यमंत्री परम पूज्य श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन और सरकार की जनकल्याणकारी सोच के कारण आज ग्रामीण अंचलों तक विकास की रोशनी पहुंच रही है।

यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिससे आमजन को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण से अब न सिर्फ यातायात सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा, बल्कि व्यापार, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी बल मिलेगा। इससे क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए विधायक असीम कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वे लगातार क्षेत्र की समस्याओं को शासन तक पहुंचाकर उनका समाधान करा रहे हैं। जनता का कहना है कि विधायक की सक्रियता और जनहित के प्रति उनकी संवेदनशीलता का परिणाम है कि आज तमकुहीराज विधानसभा विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है।

उल्लेखनीय है कि विधायक असीम कुमार पूर्व में भी अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े अनेक कार्यों को मंजूरी दिलाकर अपनी मजबूत कार्यशैली का परिचय दे चुके हैं। वर्तमान स्वीकृति को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोगों में विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी
अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी

कुशीनगर। तमकुहीराज थाने के नवागत थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ…

गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन
गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन

हाटा कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के रामपुर पौटवा में गूंजी गौमाता सम्मान के…

चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”
चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”

कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं…

एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking