कुशीनगर तेजी से पांव पसार रहे कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए घोषित सम्पूर्ण लाक डाउन के तहत रविवार को मेडिकल संबंधित सेवाएं को छोड़ बाकी दुकानों पर ताला लटका रहा। जनपद के हर एक छोटे – बड़े कस्बे पूरी तरह से बंद रहा।लोगों ने लाक डाउन का पूरा पालन किया। जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बाजार जहाँ प्रतिदिन चहल-पहल रहती है। वहाँ बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक कुमार सिंह,हेड कांस्टेबल सचिन्द्र राय, आरक्षी देवेन्द्र गिरी, आरक्षी चंदन यादव को साथ लेकर आज रविवार का लॉक डाउन को पालन कराने के लिये सक्रिय रहे। वही तमकुहीराज कस्बे में में पूर्ण रूप से सन्नाटा पसरा रहा। किसान अपने कृषि कार्य में दिनभर व्यस्त रहें तथा व्यवसायी अपने घरों में ही आराम फरमाते रहे।
पंचायत चुनाव की वजह से खंड विकास कार्यालयो पर नामांकन करने वाले प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक ही दिख रहे थे।एकाध लोग ही सड़कों पर नजर आये वह भी जिनको बहुत आवश्यक काम आन पड़ा था।लोगों को पुलिसिया खौफ भी था कहीं लाक डाउन का उल्लंघन उनके लिए भारी न पड़ जाय।इस दौरान पुलिस भी सक्रिय रही।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…