News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: राज्य स्तरीय ताइकवांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने दिखाया अपने कला का जौहर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 13, 2021  |  4:58 PM

447 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राज्य स्तरीय ताइकवांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने दिखाया अपने कला का जौहर
  • ताइकवांडो आत्मरक्षार्थ एक बेहतरीन कला कौशल -रजनीकांत मणि त्रिपाठी
  • ऐसे  खेल से बच्चों की प्रतिभा मे निखार आता हैं -गयक संजोलि पाण्डेय 

कसया/कुशीनगर । बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर मे आयोजित तीन दिवसीय 19वी राज्य स्तरीय ताइकवांडो खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतियोगिता मे प्रतिभागी छात्रों ने अपने कला का जौहर दिखा सबको अचम्भित किया l विदित हो कि कुशीनगर बुद्ध पीजी कॉलेज मे 19वी राज्य स्तरीय तीन दिवसीय ता ताइकवांडो प्रतियोगिता का आयोजन शुभारम्भ हुआ l यह प्रतियोगिता 12नवंबर से शुभारम्भ होकर 14नवंबर को संपन्न होगा l प्रतियोगिता मे 18जिले के बालक /बालिकाओं ने प्रतिभाग लिया हैं l प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारम्भ स्थानीय विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने बाउट फाइट के साथ शुभारम्भ किया l

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

प्रतियोगिता सत्र का शुभारम्भ करतें हुए बिधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि ताइकवांडो खेल कलाआत्मरक्षार्थ एक विशेष कला कौशल हैं  इस प्रतियोगिता  से बच्चों मे आत्म सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी साथ ही इनका शरीर स्वास्थ्य और चुस्त दुरुस्त रहेगा l इस खेल कला को  राष्ट्रीय स्तर आयोजित  किया जाय तो और बेहतर होगा और इसमें मेरे स्तर से जितना सहयोग हो सकेगा मै पूर्ण रूप से करूँगा l कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि अयोध्या से आयी गायिका संजोलि पाण्डेय ने अपने मधुर स्वर से प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करतें हुए खिलाड़ियों को भविष्य की शुभकामनायें दीं तथा कहीं कि ताइकवांडो खेल से बच्चों की प्रतिभाओ मे निखार आती हैं, आज के परिवेश मे ऐसे प्रतियोगिताओं की विशेष जरूरत हैं l

इस प्रतियोगिता का आयोजन ताइकवांडो स्पोर्ट ऐकेडमी उत्तर प्रदेश व कुशीनगर ताइकवांडो ऐसोसिएशन कुशीनगर के संयुक्त प्रयास से हो रहा हैं l

इस दौरान स्पोर्ट सचिव उत्तरप्रदेश संतोष यादव,अध्यक्ष जीतलाल प्रजापति,उपाध्यक्ष डॉ. सुनीता सिंह,क्वाडीनेटर अरविन्द सिंह,सचिव डॉ. के. एन. गुप्ता,अध्यक्ष रामबिलास चौधरी,उप सचिव संतोष गुप्ता,कोच दीपक मद्देशिया,संतोष कुमार गुपा, संजय पाण्डेय,अभय सिंह, निर्णायक मण्डल से सौरभ, आदित्य पाल,डॉ. संजय सिंह,उपेंद्र यादव, कुश मद्देशिया,विन्दु, प्रियंका, संजना श्रीवास्तव,रंजू सिंह, सुहेल खान आदि  लोग उपस्थित रहे l

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking