News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार मिश्र जनता के अदालत मे, लड़ेंगे जिला पंचायत का चुनाव

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 2, 2021  |  8:44 PM

1,504 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार मिश्र जनता के अदालत मे, लड़ेंगे जिला पंचायत का चुनाव

कुशीनगर । लोकतंत्र में जनता होती है, मालिक, और मालिक के सामने नतमस्तक होकर अपील वर्षों से मेरा परिवार क्षेत्र के आम आदमी, जनहित के मुद्दे पर हर तरह के प्रलोभन और विरोध का सामना करते हुए समाज के साथ खड़ा रहा। वर्ष 2001 में मेरी पत्नी ने भाजपा से जिला पंचायत का चुनाव लड़ा था, तब हम जीत के करीब पहुँच मात्र 213 वोट से हार गये थे। यह कहना है वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार मिश्र जी का!

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

उन्होंने अपने फेसबुक वाल पर लिखा है की मैं विद्यार्थी परिषद के बाद भाजयुमो फिर आज तक भाजपा से जुड़ा रहा। पत्रकारिता के क्षेत्र में होते हुए हमेशा जनहित, भ्राष्टाचार और आम आदमी के लिए अपने कलम को कभी गिरवी नहीं रखी।
आज अपने व अपने परिवार के जनसरोकारी कार्यों के बदौलत जनता के अदालत में जाने का फैसला किया हूँ। इसके लिए जिला भाजपा कमेटी जनपद कुशीनगर को अपने भावनाओ से अवगत कराते हुए पार्टी का समर्थन की मांग किया हूँ। भाजपा ने अगर मेरे पक्ष में समर्थन देने का एलान किया तो हम पार्टी के विश्वास को कायम रखते हुए जनता के अदालत से जीत के साथ पार्टी को उपहार देने का भरोसा दिलाता हूँ।

मुझे विश्वास है कि पार्टी मेरे परिवार के द्वारा पार्टी हित में वर्षों से किये गए कार्य का सम्मान करते हुए मेरे ऊपर भरोसा कर मुझें अपना समर्थन देकर जनता के अदालत में जाने का मौका अवश्य देगी।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking