News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: विधायक ने कैन्सर पीड़ित के घर पहुँचकर दिया आर्थिक सहयोग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 8, 2021  |  8:41 AM

452 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विधायक ने कैन्सर पीड़ित के घर पहुँचकर दिया आर्थिक सहयोग
  • खबर का हुआ असर
  • सरकारी सुविधाओं से बंचित पीड़ित को हर सुविधाएं मुहैया कराने को विधायक ने दिया आश्वासन

साखोपार /कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के गांव सखवनिया खुर्द निवासी कैंसर पीड़ित राधेश्याम निषाद को कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने आर्थिक सहयोग किया व सरकार से अन्य मदद दिलवाने की बात कही।राधेश्याम निषाद 14 वर्षों से कैंसर से पीड़ित है। इस समय जीवन व मौत से जूझ रहा है।बताते चले कि न्यूज अड्डा ने शनिवार को ईलाज के आभाव में कैंसर पीड़ित तोड़ न दे दम शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।जिसको स्थानीय विधायक श्री त्रिपाठी ने संज्ञान लेकर रविवार को कैंसर पीड़ित के घर पहुँचकर आर्थिक सहयोग किया। साथ ही अबतक सरकारी सुविधाओं से बंचित कैंसर पीड़ित को हर सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया।कैंसर पीड़ित राधेश्याम निषाद ने न्यूज अड्डा का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान गौरव मिश्रा,दिवेन्दु मणि त्रिपाठी,बाबू चकमा,अनिल मल्ल, जयप्रकाश मल्ल, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, विंध्याचल प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking