News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शहीदों के सम्मान में चार दिवसीय साईकिल यात्रा का रोटरी क्लब द्वारा शुभारम्भ

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 22, 2021  |  4:23 PM

884 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शहीदों के सम्मान में चार दिवसीय साईकिल यात्रा का रोटरी क्लब द्वारा शुभारम्भ WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर | शहीदों, किसानों, खिलाड़ियों के सम्मान में ‘ रेस्पेक्ट सोल्जर, रेस्पेक्ट फॉर्मर तथा रेस्पेक्ट स्पोर्ट्समैन ‘ के नारे को लेकर रोटरी क्लब कुशीनगर के बैनर तले 4 दिवसीय साईकिल यात्रा पर निकले साईकिल यात्री आलोक यादव के इस यात्रा का शुभारंभ रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों के द्वारा झंडी दिखाकर की गई। इस यात्रा के दौरान अमिय त्रिपाठी चौक कसया, कुशीनगर से बर्डपुर सिद्धार्थनगर, नौतनवां, निचलौल महाराजगंज तक का भ्रमण किया जाना है।
यात्रा के दौरान 22 जनवरी को कुशीनगर शहीद अमिय त्रिपाठी प्रतिमा पर माल्यर्पण, एवं गोरखपुर से होते 23 जनवरी को बर्डपुर सिद्धार्थनगर में विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 24 जनवरी को महराजगंज में शहीद पंकज त्रिपाठी एवं नौतनवां में शहीद पूरण थापा, शहीद प्रदीप थापा के परिवार जनों से मिलकर इनके घर की मिट्टी एकत्रित किया जाएगा इसके उपरांत 25 जनवरी को निचलौल होते हुए कुशीनगर में यात्रा संपन्न हो जाएगी।शहीदों के सम्मान में क्लब के सचिव वाहिद अली ने बताया कि रोटरी क्लब गोरखपुर, रोटरी क्लब महाराजगंज, रोटरी क्लब नौतनवा एवं रोटरी क्लब निचलौल के द्वारा इनका जगह जगह स्वागत एवं विश्राम की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनिल जयसवाल, सचिव वाहिद अली, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, उपाध्यक्ष सदरे आलम, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, निदेशक इम्तियाज आलम, निदेशक राजू जायसवाल, पत्रकार दिनेश तिवारी, व्यवसायी कन्हैया मद्धेशिया सहित समस्त क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने यात्रा हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking