कुशीनगर । तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र स्थित एक संविलियन विद्यालय में तैनात शिक्षिका को परेशान करने वाले युवक को सोमवार को पकड़ गांव के लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक को हिरासत में ले थाने ले गई। देर शाम तक शिक्षिका ने तहरीर नहीं दी थी। पुलिस तहरीर के इंतजार में है।
बताया जा रहा कि गैर जनपद निवासी शिक्षिका एक विद्यालय में तैनात हैं। उसी गांव का एक युवक बीते कुछ दिनों से शिक्षिका का पीछा कर रहा था। सोमवार को युवक शिक्षिका के आवास पहुंच गया। शिक्षिका जैसे ही स्कूल जाने के लिए निकलीं उनका मोबाइल नंबर मांगने लगा। शिक्षिका ने विरोध किया तो युवक स्कूल तक पहुंच गया। परेशान होकर शिक्षिका ने इसकी सूचना गांव के कुछ लोगों को दी। यह सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को हिरासत में ले थाने ले गई। एसएचओ जयप्रकाश पाठक ने कहा कि शिक्षिका ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर का इंतजार किया जा रहा। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…