कुशीनगर । अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दो चरणों में निर्वाचन कार्यक्रम दिनांक 28 जनवरी, 2022 को घोषित किया गया था। इस क्रम में आयोग द्वारा द्वितीय चरण के अन्तर्गत 18-देवरिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए संशोधित निर्वाचन कार्यक्रम निम्नवत है।
निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 15 मार्च, नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 22 मार्च, नाम निर्देशनों को संवीक्षा 23 मार्च, नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि 25 मार्च, मतदान का दिनांक 09 अप्रैल, मतदान का समय 08.00 बजे पूर्वान्हन से 04.00 बजे अपरान्हन तक, मतगणना 12 अप्रैल, 2022 तथा दिनांक 16 अप्रैल, 2022 जिसके पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जायेगा।
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…