कसया/कुशीनगर। 13 नवम्बर को कुशीनगर में विजय रथ यात्रा लेकर आ रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत गोपालगढ़ हाइवे तिराहे पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरन्दर प्रताप यादव के नेतृत्व में सपाई करेंगे।
समाजवादी नेता श्री यादव ने कुण्डवा उर्फ दिलीपनगर, खोहिया, धुरिया, बनवारी टोला, सिसवा, डुमरी सहित आदि गांवों का दौरा कर लोगों को सपा प्रमुख श्री यादव की कसया में 14 नवम्बर को होने वाली जनसभा में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास की पोल खुल गयी है। मोदी व योगी की नीतियों से आमजन त्रस्त है। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा भारी बहुमत से चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी। कहा कि सपा प्रमुख की विजय रथ यात्रा शनिवार को बुद्ध स्थली कुशीनगर पहुंचेगी और रात्रि विश्राम के बाद रविवार को उनकी रथ यात्रा नेशनल हाइवे होकर तमकुहीराज आदि जगहों के लिए निकलेगी। इसी क्रम में श्री यादव के नेतृत्व मे गोपालगढ़ तिराहे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत होगा।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…