News Addaa WhatsApp Group

खड्डा चीनी मिल का सत्रावसान आगामी 19 मार्च को

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 17, 2021  |  5:24 PM

976 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा चीनी मिल का सत्रावसान आगामी 19 मार्च को

खड्डा/कुशीनगर | इंडियन पोटाश लिमिटेड की खड्डा चीनी मिल पेराई सत्र 2020-21 का सत्रावसान 19 मार्च को कर देगी। किसानों से मिल प्रशासन ने खुली खरीद पर शीघ्र आपूर्ति की अपील की है।आईपीएल चीनी मिल जनपद में सबसे अंत में बंद होने का रिकॉर्ड बना रही है।
चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक कुलदीप सिंह व गन्ना प्रवन्धक सुधीर कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि चीनी मिल द्वारा गेट पर खुली खरीद की जा रही है। मिल की गाड़ी द्वारा प्रचार- प्रसार करके व एस एम एस के माध्यम से भी किसानों को पूर्व के दिनों से आगाह किया जा रहा है। मिल गेट पर भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और किसानों को बताया गया है कि दिनांक 19 मार्च 2021 को चीनी मिल में उपलब्ध गन्ने की पेराई कर बंद कर दिया जाएगा। प्रधान प्रबंधक ने बताया कि पिछले सत्र में 25.11 लाख कुन्तल गन्ने की पेराई की गई लेकिन इस वर्ष अधिक वर्षा के कारण जलभराव से किसानों के गन्ने की औसत पैदावार में कमी होने के कारण चीनी मिल 25% कम पेराई कर पाएगी। उन्होंने कोरोना व प्राकृतिक आपदा के बाद भी किसानों को चीनी मिल पर गन्ना आपूर्ति के लिए धन्यवाद दिया है। मिल प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि 19 मार्च तक गन्ना आपूर्ति फ्री पर्ची पर कर दें क्योंकि चीनी मिल यार्ड में उपलब्ध गन्ने की पेराई कर अंतिम रुप से बंद हो जाएगी।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking