खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने गुरुवार को पांच वारंटियों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया है। इन वारंटियों पर न्यायालय सहित स्थानीय थाने में गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
खड्डा थाने के एस एच ओ रामकृष्ण यादव ने बताया कि कस्बा निवासी शैलेष के विरुद्ध महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना में मुकदमा दर्ज है। इसके विरुद्ध कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसी तरह पकड़ी बृजलाल निवासी एक महिला वारंटी, खड्डा कस्बा निवासी गुलेल पुत्र भोजई, सोहरौना निवासी नेपाल पुत्र विश्वकर्मा, ग्राम मदनपुर निवासी शंभू पुत्र भागीरथी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसी क्रम में हनुमानगंज पुलिस ने भी एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक खड्डा आरके यादव का कहना है कि शैलेश सहित पांच वारंटी गिरफ्तार कर जेल भेजे गये हैं।
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…