खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को उप जिलाधिकारी अरविन्द कुमार व तहसीलदार डा. एस.के राय ने सभी बीएलओ की समीक्षा बैठक की। समय से प्रपत्र 7 नहीं जमा करने व अनुपस्थित 55 बीएलओ को एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। समय से अपने प्रपत्र को नहीं जमा करने वाले बीएलओ को एसडीएम ने निलम्बन की कार्यवाही करने की चेतावनी दी।
पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को तहसील सभागार में तहसील क्षेत्र के कुल 362 बूथो पर तैनात किए गए बी एल ओ की बैठक लेते हुए एसडीएम अरविंद कुमार व तहसीलदार डा. एस.के राय ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता- पुनरीक्षण का कार्य चक रहा है। समीक्षा में लगभग सौ बूथों पर कार्य में लापरवाही व कुछ जगह पर शून्य पाए जाने पर कड़ा रूख अपनाते हुए एसडीएम ने दो कार्य दिवस में कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया। इस बैठक में लगभग 55 बीएलओ बैठक में अनुपस्थित पाए गये, इनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया।
इस संबंध में एसडीएम अरविन्द कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे इस महत्वपूर्ण कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 55 बीएल ओ का एक दिन का वेतन कटौती होगा। समय से कार्य पूरा नहीं करने व लापरवाही बरतने वालो को बर्खास्त करने की संस्तुति की जाएगी ।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…