खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा मठिया बुजुर्ग से एक 8 वर्षीय किशोर दो दिनों से लापता है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर खोजबीन की मांग की है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
ग्रामसभा मठिया बुजुर्ग निवासी सज्जाद अली ने खड्डा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उनका भांजा मजनू (उम्र 8 वर्ष) दो दिन पहले मठिया मोड़ से लापता हो गया। बताया है कि मठिया मोड़ से बाइक सवार दो अपरिचित लोग उसे बैठाकर ले गये, तभी से वह घर नहीं लौटा है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका है। प्रार्थना पत्र देकर बालक के खोजबीन में मदद की गुहार लगाई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…