News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: खडडा नगर पंचायत के सभी वार्ड व मुहल्ला बुधवार औऱ शनिवार को विशेष सफाई दिवस घोषित

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 30, 2021  |  4:50 PM

714 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: खडडा नगर पंचायत के सभी वार्ड व मुहल्ला बुधवार औऱ शनिवार को विशेष सफाई दिवस घोषित

खड्डा/कुशीनगर। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने ईओ खड्डा के साथ बुधवार व शनिवार को खड्डा नगर पंचायत के सभी वार्डों व मुहल्लों में विशेष सफाई दिवस घोषित किया है। नगर के सभी सफाई कर्मचारियों को लगा सड़कों पर फैली गन्दगी व नालियों को कचरामुक्त करा साफ सफाई कराया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

इसी क्रम में शनिवार को उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार व अधिशासी अधिकारी देवेश कुमार मिश्रा की मौजूदगी में अंबेडकरनगर मुहल्ले में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहल्ले की सड़कों, नाला व नालियों की विधिवत साफ-सफाई की गई। नालियों व सड़कों पर लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर एसडीएम ने चेतावनी देते हुए नोटिस जारी की। एसडीएम ने जलकल टंकी का निरीक्षण करते हुए जानकारी हासिल की। टंकी परिसर में जलभराव व दुर्व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण तलब किया। एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि नगर पंचायत में बुधवार व शनिवार को वार्डवार विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।सड़क, नाली व पटरी पर अतिक्रमण मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नोटिस जारी की जा रही है। घर के सामने सड़को पर बालू व अन्य से अवरोध उत्पन्न करने वालों को चेतावनी देकर सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त व नगर को स्वच्छ, सुन्दर रखने व नालियों के बजाय कूड़ेदान में कचरा रखने का एसडीएम ने ध्वनि विस्तारक से अपील भी की।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking