News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: चौरीचौरा की घटना कांड नहीं बल्कि देश की आजादी के लिए जन आक्रोश था: विजय दूबे

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 6, 2021  |  5:32 PM

1,636 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: चौरीचौरा की घटना कांड नहीं बल्कि देश की आजादी के लिए जन आक्रोश था: विजय दूबे

खड्डा/कुशीनगर। स्थानीय उपनगर स्थित श्री गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में शनिवार को चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर वीर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से सांसद विजय दूबे व सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले दो छात्रों भी को सम्मानित किया गया।
चौरीचौरा शदाब्दी महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि चौरीचौरा की घटना कांड नहीं बल्कि देश की आजादी के लिए जन आक्रोश था। इतिहासकारों ने गलत रूप से उस घटना को प्रदर्शित किया। देश आजादी में चौरीचौरा की घटना ने काफी अहम योगदान दिया। योगी जी ने इस घटना को शौर्य दिवस के रूप में स्थान देकर सभी से इसे मनाने की अपील की है। शहीदों के प्रति लोगों के अंदर भाव पैदा करने के लिए यह शताब्दी वर्ष काफी हद तक सफल रहेगा। सेनानियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रधानाचार्य डॉक्टर अमरजीत पांडेय ने सांसद विजय दूबे को स्मृतिचिह्न व अंगवस्त्र भेंटकर विद्यालय परिवार की ओर से कर्मवीर योद्धा सम्मान देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर निलेश मिश्र ने संबोधित करते हुए सेनानियों को नमन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने राष्ट्रभक्ति सहित विभिन्न मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर बाहवाही बटोरी। सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्र सौरभ पाण्डेय व नवनीत राय को प्रशस्ति पत्र व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हियुवा के पूर्व जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु, प्रद्युम्न तिवारी, संतोष तिवारी, कुणाल राव, संजय राव, गुड्डू सिंह, ब्यास गिरी, एसओ आरके यादव, रामानुज मिश्र, मारकण्डेय मिश्र, प्रशांत मिश्र, विक्की गुप्ता, विनयकांत सिंह, संतोष तिवारी, सुदीप शर्मा, सुमंत पांडेय, शेषनाथ राय, दीवाकर यादव, होरीलाल पांडेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अमरजीत पाण्डेय व संचालन कमलेश कुमार ने किया।

आज की हॉट खबर- एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी…...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…

तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking