खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक जीआरपी रेलवे गोरखपुर के द्वारा चलाए गए अभियान के क्रम में सीजेएम कुशीनगर के आदेश के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी रेलवे रचना मिश्र व जीआरपी पड़रौना चौकी प्रभारी बृजेश कुमार मोर्य द्वारा सोमवार को सहायक अभियोजन अधिकारी की उपस्थिति में 22 मुकदमें के 22 माल नष्ट कराया गया।
जीआरपी पुलिस ने पुराने मुकदमें से सम्वन्धित जप्त सामानों का नियमानुसार निष्कर्षण के लिए सीजेएम न्यायालय में अर्जी दिया था, न्यायालय के आदेश के क्रम में पड़रौना जीआरपी चौकी पर उक्त सामानों को नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी रेलवे गोरखपुर रचना मिश्रा, सहायक अभियोजन अधिकारी सुधीर स्वरूप, जीआरपी चौकी प्रभारी एस. आई. बृजेश कुमार मोर्य दो सम्मानित व्यक्ति जयकिशन व रामप्यारे सहित जीआरपी पुलिस मौजूद रही।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…