संजय पाण्डेय/न्यूज अड्डा
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भैसहां के कोटवा टोले में बीते महिने तेंदुए की हमले से घायल एक छ: वर्षीय बच्ची की सोमवार को इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। मौत के बाद परिजन बच्ची के शव को घर लाए। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस व रेंजर खड्डा मौके पर पहुंचें। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताते चलें कि 22, दिसम्वर की सायं आग ताप रही आरती 6 बर्ष को तेंदुए ने घायल कर दिया था जिसका उपचार सीएचसी खड्डा व जिला अस्पताल हो रहा था। कुछ दिनों तक उसकी स्थिति सामान्य थी लेकिन सोमवार को तवियत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन उसके शव को घर लेकर आए। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस के साथ रेंजर भी मौके पर पहुंचे। खड्डा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सम्वन्ध में वनक्षेत्राधिकारी वीके यादव ने कहा है कि आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…