News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: दीपावली की रात दीये से आग लगने से झोपड़ी समेत घर में रखा सामान जल कर राख!

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 5, 2021  |  6:24 PM

566 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: दीपावली की रात दीये से आग लगने से झोपड़ी समेत घर में रखा सामान जल कर राख!

खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी के टेगरंहा वार्ड में दीपावली की रात दीये से आग लगने के कारण ध्रुव चौहान की एक झोपड़ी समेत घर में रखा सामान जल कर राख हो गये। इस अग्निकांड में झोपड़ी में बंधी एक दुधारू भैंस तथा उसका बच्चा भी बुरी तरह झुलस गए। राजस्व कर्मी मौके पर पहुंच क्षति का रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

बताया जाता है कि ध्रुव चौहान पुत्र विश्वनाथ चौहान घोठे पर दीप जलाने के बाद अपने मूल घर पर चले गए, इसी दौरान उनके झोपड़ी में अचानक आग लग गई। लोग शोर सुनकर आग बुझाने का प्रयास कर ही रहे थे कि देखते ही देखते झोपड़ी व उसमें रखा बैटरी, सोलर, धान, गेहूं, चौकी, कपड़ा आदि जलकर खाक हो गया। झोपड़ी में ही बंधी दुधारू भैंस और उसका बच्चा भी बुरी तरह झुलस गये। शुक्रवार को सूचना पाकर हल्के के लेखपाल धीरज शुक्ला आग से नुकसान हुए सामानों सहित क्षति का आकलन रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking