खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर के नेहरू नगर मोहल्ले में बुधवार की रात चोरों ने खाली घर का ताला तोड़कर नगदी व जेवर की चोरी की है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहा निवासी निशा देवी खड्डा कस्बे में जमीन लेकर घर बनाकर रहती हैं। गृह स्वामी निशा देवी के अनुसार बुधवार की रात घर का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखा सोने चांदी का जेवर, सिलेंडर एलसीडी, कंबल व 20,000 रुपए की नकदी चुरा लिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के वक्त वह पैतृक गांव गई थी और उनका लड़का रिश्तेदारी में गया हुआ था। इस मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। वहीं हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर जंगल में चोरों ने 2 गुमटियों का ताला तोड़ा है। सन्नी पुत्र मुन्ना की गोमती से चोरों ने बिस्किट, सिगरेट, नगदी समेत हजार रुपए की चोरी की है। संजय के सैलून में चोरों ने चोरी का प्रयास किया है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…