News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: न्यू पीएचसी भुजौली का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 9, 2021  |  5:02 PM

568 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: न्यू पीएचसी भुजौली का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलो को लेकर तहसील प्रशासन संवेदनशील व सतर्क है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसडीएम अरविंद कुमार न्यू पीएचसी भुजौली बाजार का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियों को जरूरी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान दर्जनों लोगों से टेलीफोनिक वार्ता कर उन्हें अस्पताल पर आकर वैक्शिनेशन के लिए प्रेरित किया।
एसडीएम अरविंद कुमार ने भुजौली अस्पताल पर पहुंचकर एएनएम आशा जायसवाल से दिन भर हुए टीकाकरण के बावत पुछने पर बताया गया कि 45 बर्ष से ऊपर के कुल 40 लोगों का वैक्शिनेशन किया गया है। उन्होंने अस्पताल से ही चिन्हित मठियां, भुजौली, शिवदत्त छपरा, उधोछपरा, लीलाधर छपरा, मुण्डेरा आदि गांवों के दर्जनों लोगों को फोन कर पीएचसी पर आकर कोरोनो वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अस्पताल पर मौजूद आशा वर्कर व स्वास्थ्य टीम को अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण कराने व बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क व सावधान करते हुए सभी को मास्क लगाने को प्रेरित करने व साफ सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया। एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि वैक्शिनेशन को लेकर निरीक्षण किया गया है। अस्पताल कर्मचारियों को अधिक से अधिक टीकाकरण कराने का निर्देश दिया गया है। लोगों से भी मास्क का प्रयोग करने व सोशल डिस्टेशिंग का पालन करते हुए दो गज की दूरी का पालन करने के लिए सलाह व सतर्क किया गया है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking