खड्डा/कुशीनगर।एसडीएम अरविन्द कुमार व तहसीलदार डा. एस.के राय ने तहसील क्षेत्र के वी. एल. ओ. व सुपरवाइजर की बैठक कर अगामी पंचायत चुनाव के मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की गई। इस दौरान लगभग 12 वीएलओ का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अगामी आदेश तक वेतन बाधित करते हुए दो दिवस में कार्य पूर्ण करके आख्या देने को कहा गया।
शनिवार को तहसील सभागार में तहसील क्षेत्र के गांवों के मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा में यह पाया गया की कुछ वी एल ओ व सुपरवाइजर का कार्य संतोषजनक नहीं था। जनसंख्या के सापेक्ष मतदाता का अनुपात में गड़बड़ी व छूटे नाम,जोड़े गये नाम आदि की सत्यापन कार्य में अनियमितता पर एक दर्जन वी एल ओ के कार्यो में गड़बड़ी पायी गयी ।
उपजिलाधिकारी अरविन्द कुमार ने बताया की 6 फरवरी से 15 मार्च तक मतदाता पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। वी एल ओ व सुपरवाइजर के कार्यों की समीक्षा में बारह लोगों का कार्य सही नहीं पाया गया ,इन लोगो का वेतन अगले आदेश तक बाधित रहेगा। सम्वन्धित से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर एफआईआर भी दर्ज होगा।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…