News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: पत्नी का गला हसुंआ से रेतने वाले आरोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 23, 2021  |  9:19 PM

1,018 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पत्नी का गला हसुंआ से रेतने वाले आरोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल!

संजय पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवां गोपाल में मायके में रह रही पत्नी का गला हसुंआ से रेतने वाले आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। शुक्रवार की भोर में पति- पत्नी में विवाद हुआ था। बताते चलें कि घटना करने के बाद पति ने भी आत्महत्या की नियति से जहरीला पदार्थ खा लिया था।
थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल में खुश्बू और उसके पति विक्रम में शुक्रवार की भोर में झगड़े के बाद पत्नी खुश्बू ने गला रेत जान से मारने का आरोप लगाकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। झगड़ा के दरम्यान विक्रम द्वारा जहर खा लेने के बाद जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को विक्रम को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। इसके बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे के आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आर.के. यादव ने बताया कि पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी विक्रम का अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking